यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के शनिवार को भी सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में न तो मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया और न ही डिस्पेंसरी से उनको दवाएं मिली।
दस बजे के बाद मरीजों की चिकित्सीय सुविधाएं बहाल हो पाईं। नए अस्पतालों में पदों का सृजन, पदोन्नति और वेतन विसंगतियों को लेकर दोनों संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। एलटी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्र और मंत्री संदीप सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनिल कुमार सिंह, सुशील उपाध्याय, शिवराम आदि मौजूद रहे।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केएस चौधरी और मंत्री नवी मोहम्मद की अगुवाई में जिला अस्पताल में एएल चौधरी, जेपी जायसवाल, आरके सिंह, विजय वर्मा, आरटी गौतम सहित सभी लोगों ने कार्य बहिष्कार किया।
राजकीय तुलसी महिला चिकित्सालय में ज्ञान प्रकाश दुबे, मांडवी दुबे, मंडलीय चिकित्सालय में योगेंद्र तिवारी, सुनील राय, सुनील जिज्ञासु, यश प्रकाश सिंह, महिला अस्पताल से प्रवीण तिवारी, गीता पांडेय आदि ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान इन अस्पतालों में सुबह पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतें पेश आईं। लैब टेक्नीशियनों और फार्मासिस्टों के दो घंटे तक हड़ताल पर रहने से न उनके ब्लड की जांच हो पाई और न हीं दवाएं मिली। सुबह दस बजे के बाद गांव से लेकर शहर तक के चिकित्सालयों में चिकित्सा व्यवस्था सामान्य हुई।