फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण का प्रयास करने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
-थाना कैंट पुलिस ने नियावां चौराहे से दबोचा
विज्ञापन

अयोध्या। थाना कैंट पुलिस ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व धर्मांतरण का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार को महिला थाना में आरोपियों के खिलाफकेस दर्ज किया गया था।
महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को खालिद अंसारी ने अपने मित्र शिवम यादव की मदद से उपहार आदि देकर अपने जाल में फंसाया। उसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद खालिद निकाह करने का नाटक करने लगा। वह उसका धर्मांतरण कराने के नाम पर उसे कई मजारों और मस्जिदों में ले गया। यहां पर उसे पानी पिला कर उसके पवित्र होने की बात कही गई। बताया कि 13 जुलाई को उनकी बेटी शहर के एक इलाके में रहने वाली अपनी सहेली के घर बदहवास हालत में मिली। सूचना पर वह उसे घर लेकर आए। पीड़िता ने आपबीती सुनाई। आरोप लगाया है कि आरोपी लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने का काम करता हैं। मामले में सीओ सिटी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी खालिद व शिवम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कैंट कृष्ण कुमार मिश्रा व उनकी टीम नेआरोपी शिवम यादव निवासी ग्राम पूरे हुसैन थाना कोतवाली नगर व मो. खालिद निवासी हसनू कटरा मिर्जा अली बाजार थाना कैंट को रविवार सुबह नियावां चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें