अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में संस्कृति विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमर शहीदों पर आधारित दस दिवसीय चित्रकला पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को हुआ।
संग्रहालय के उपनिदेशक योगेश कुमार ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों में देश प्रेम की भावना को जागृत करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह प्रदर्शनी 21 से 30 जून तक संग्रहालय में लोग देख सकेंगे। इससे पूर्व विश्व योग दिवस पर संग्रहालय में ही योगाभ्यास किया गया। प्रदर्शनी के संयोजक एसबी सागर प्रजापति, प्रतिभा यादव, मनीराम विश्वकर्मा, मनीष देव, गायक धनुषधारी चतुर्वेदी, वीथिका सहायिका अनुपमा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद