अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र की 42वीं दो दिवसीय कैरम एवं 55वीं शतरंज प्रतियोगिता बुधवार को एक होटल में शुरू हुई। मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम उत्तर मध्य क्षेत्र के सचिव (बीमांकन) पंकज कुमार ने उद्घाटन किया।
वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक जीएस यादव ने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलने से न केवल हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। प्रतियोगिता में 12 मंडल गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ, आगरा, हल्द्वानी, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, फैजाबाद और देहरादून के 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
प्रतियोगिता का समापन 22 जून को शाम चार बजे पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस मौके पर फैजाबाद मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक जीएस यादव, प्रबंधक (कार्मिक) संजय घोष एवं आयोजन समिति सहित विभिन्न शाखाओं व मण्डल कार्यालय से भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद