फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे-आपत्तियों के बाद पंचायत की सूची में बढ़े तेरह हजार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की संख्या 1667555 हो गई है। दावे-आपत्तियों के बाद जिले में 13184 मतदाता बढ़ गए। अब पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पूरी तरह से तैयार हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत में अर्हता तिथि एक जनवरी, 2020 के आधार पर कराए गए पुनरीक्षण में जिले में मतदाताओं की संख्या 1654371 थी। इसका प्रकाशन 27 दिसंबर 2020 को किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद एक जनवरी, 2021 के आधार पर दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इनके निस्तारण के बाद 22 जनवरी, 2021 को इसका अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अब जिले में पंचायत की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 1667555 हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या 1667555 हो गई है। अब पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें