फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मृत मिला अज्ञान अधेड़, ठंड से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ बेहोशी की हालत में मिला। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की ठंड से मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

फैजाबाद रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक अधेड़ बेहोशी की हालत में मिला, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन पर उतरा था। आशंका जताई जा रही है कि ठंड से उसकी मौत हुई है। वहीं, मृतक के पास किसी तरह का सामान व पर्स नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 55 साल के करीब लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें