फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दो-दो हाथ करेंगे व्यापारी

Sat, 11 Jul 2015 10:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों तथा गांवों में भ्रष्ट अधिकारियों, माफिया, छुटभैये नेताओं द्वारा इस समाज का शोषण किया जाता है। इस पर नकेल लगाने के लिए समाज से चुनाव मैदान में ज्यादा से ज्यादा बीडीसी और प्रधान पद के प्रत्याशी उतारें और उन्हें चुनाव जितवाएं।
विज्ञापन


शनिवार को यह बातें व्यापारियों के बीच उप्र. युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने रिकाबगंज स्थित कार्यालय पर कहीं। उन्होंने कहा कि बीते पंचायत चुनावों में समाज के आठ में से छह उम्मीदवारों ने विजय का परचम फहराया था।

व्यापारी समाज के खाते में सर्वाधिक सीटें आएं, इसके लिए सभी एकजुट हों। इस भागीदारी से व्यापारी समाज सबल होगा। उन्होंने इस पर मंथन के लिए 14 जुलाई को कार्यालय पर पुन: समाज की बैठक बुलाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश रूपन, शैलेंद्र सोनी, रमेश जायसवाल, जमील राना, कैलाश लखमानी, राजीव मदान, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें