अयोध्या। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) की ओर से आयोजित ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला के अंतर्गत सागर कला भवन अयोध्या द्वारा आउट डोर पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन सोमवार को गुलाबबाड़ी में किया गया।
वर्कशॉप का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर साकेत महाविद्यालय अम्बरीश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि मां शान्ति सेवा फाउंडेशन के संरक्षक बसन्त राम, कार्यक्रम संयोजक सागर कला भवन के कला निदेशक एसबी सागर प्रजापति, सह संयोजक प्रतिभा यादव, सुबोध श्रीवास्तव, विनय, अजय यादव ने कैनवास पर चित्र उकेर कर किया। प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार ने गुलाबबाड़ी में अनेक स्पॉट दृश्यों का चित्रण करने का प्रशिक्षण दिया।
मुख्य संयोजक एसबी सागर प्रजापति ने कहा कि सागर कला भवन में एक जून से शुरू हुई इस कार्यशाला में 35 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें से विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में गायत्री पटवा, मोहिनी गुप्ता, अभय सोनी, रिया गुप्ता, मनसा मोदनवाल, खुशी मोदनवाल, मदन मोहन आर्य, श्रद्धा तिवारी, रिद्धिमा गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, श्वेता मौर्या, प्रिया रावत, सलोनी मोदनवाल, मनासा गुप्ता, नेहा मित्तल, आशीष जायदा, हर्ष चंद्र आदि कला साधकों ने अपनी कला का जलवा गुलाब बाड़ी में बिखर बिखेरा। संवाद