फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार सरकारी अस्पतालों में सांसद निधि से लगेगा आक्सीजन सप्लाई सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद के चार चिकित्सालयों में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम स्थापित करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने अपनी निधि से एक करोड़ नौ लाख 98 हजार चार सौ की धनराशि दी है। इस धनराशि से मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का निर्माण करने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आ रहे है।
विज्ञापन

सरकार मरीजों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। बताया कि इस धनराशि से जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय व राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम मॉडल नंबर मास 450 कैपसिटी 45 एलएमपी का लगाया जाना है। निधि से दी गई धनराशि का तुरंत इस्तेमाल करके इन चारों चिकित्सालयों में इसके अविलम्ब निर्माण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें