फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव फेंका, पत्नी पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के पिरखौली ग्राम पंचायत से लगी तमसा नदी के पास एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। मृतक के गले में नारियल की रस्सी बंधी हुई थी साथ ही मुंह व आंख पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों में काफी समय से अनबन चल रही है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
तमसा नदी के किनारे नित्यक्रिया के लिए गुरुवार सुबह निकले ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव के गले में नारियल की रस्सी बंधी थी। मुंह व आंख में चोट निशान भी थे, जिनसे खून बह रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शिवकुमार (25) पुत्र रामअचल निवासी पिरखौलीमजरे भवनियापुर के रूप में की। शिवकुमार मिट्टी की मूर्ति बनाता था। जांच के उपरांत पुलिस ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि उनके भाई और भाभी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। दोनों में गत रात भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने अपने भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतीचौरा डीएन राय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ रुदौली राकेश कुुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें