फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे पूर्वज थे हिंदू, यादव से घोसी में हुआ परिवर्तित: फारूक

Sun, 30 Aug 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 आतंकी को फांसी की सजा के बाद उसकी पत्नी को सांसद बनाए जाने की मांग करने के बाद चर्चा में आए महाराष्ट्र सपा के पूर्व उपाध्यक्ष फारूक घोसी ने रविवार को एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव से मिलने के बाद अयोध्या पहुंच विवादित परिसर देखा।
विज्ञापन


वे सामान्य दर्शनार्थियों की भांति अनुमति लेकर दोपहर लगभग पौने तीन बजे थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि बृजेश सिंह के साथ दर्शन मार्ग के रंगमहल बैरियर पर पहुंचे। यहां से कतार में खड़े होकर दर्शन मार्ग पर जांच बैरियरों को पार कर परिसर में प्रवेश किया और रामगुलेला मार्ग से लगभग सवा तीन बजे वापस लौटे।

मीडिया से बात करते हुए फारूक घोसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि सौहार्द्र चाहते हैं तो अयोध्या विवाद के हल के लिए आगे आएं। कहा कि कहीं न कहीं हम हिंदू से परिवर्तित हो मुसलमान हुए हैं।
विज्ञापन


हिंदू धर्म में भेदभाव था। इसलिए इस्लाम में मुहब्बत के नाते हम आए हैं। पहले मैं यादव था परिवर्तित होकर घोसी हुआ हूं। फारूक घोसी ने कहा कि पिछली सरकारों में मुसलमान विवादित परिसर में नहीं जा सकता था।
विज्ञापन


लेकिन आज मेरे जाने से यह साबित हो गया कि मुलायम सिंह यादव की सरकार में मुसलमान विवादित स्थल पर उसी तरह जा सकता है जैसे हिंदू जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें