फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम फलदार पेड़ों पर चल रही आरी

Sun, 26 Jul 2015 11:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 लकड़ी माफिया की ओर से पुलिस व वन विभाग से तालमेल कर रविवार दिन दहाड़े हरे पेड़ों पर आरे चलाए।  जिसकी जानकारी वनविभाग व पुलिस के पास  होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


जहां एक ओर राज्य सरकार ग्रीन यूपी का नारा दे रही है, लाखों खर्च कर रही है। वहीं वनविभाग व पुलिस की मिलीभगत से सरकार के सपनों पर पानी फेरा जा रहा है।

पूरा पुलिस  चौकी क्षेत्र की स्थानीय बाग में वनमाफिया ने अवैध लकड़ी का डिपो बना रखा  है। हरे आम, नीम, शीशम, महुआ आदि पेड़ों की कटान तेजी से हो रही है।

रविवार हरे आम का पेड़ कटवा रहे वन माफिया से लोगों ने परमिट के बारे में  पूछा तो उन्होंने परमिट न होने की बात कही। लोडिंग परमिट भी न होने की बात कही।

जबकि पेड़ों के काटे जाने की जानकारी पूरा चौकी के साथ वन दरोगा तक  होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की गई। थानाध्यक्ष उदय राज यादव ने हरे  पेड़ो की कटान पर जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगर बिना परमिट के  पेड़ कट रहा है, तो कड़ी कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय वन दरोगा ने कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें