अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर एवं संघटक महाविद्यालयों के स्नातक, बैचलर ऑफ वोकेशनल, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित थी। आवासीय प्रवेश समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने छात्रहित में स्नातक, बैचलर ऑफ वोकेशनल, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 जून तक विस्तारित की है।
इसके साथ ही परिसर के कई परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।