अयोध्या। अयोध्या-फैजाबाद शहर की यातायात व्यवस्था आज (सोमवार) से बदली हुई दिखेगी। जाम व अव्यवस्थित यातायात से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने फैजाबाद शहर में आज से वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की है।
इसे एक सप्ताह के लिए प्रयोग के तौर पर आजमाया जा रहा। अगर यह सफल रहा तो इसे स्थायी तौर पर लागू किया जाएगा।
शहर में आज सुबह आठ बजे से लागू वन-वे व्यवस्था -
फतेहगंज चौराहा से चौक की तरफ वाहन जाएंगे।
रिकाबगंज से चौक की तरफ वाहन जाएंगे।
चौक से रीडगंज की तरफ वाहन जाएंगे।
चौक से गुदड़ी बाजार की तरफ वाहन जाएंगे।
नियावां से रिकाबगंज की तरफ वाहन जाएंगे।
व्यवस्था के तहत प्रतिबंधित रूट-
चौक से फतेहगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
चौक से रिकाबगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
रीडगंज से चौक की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
गुदड़ी बाजार से चौक की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
रिकाबगंज से नियांवा की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।