फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के एक हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में 11 से 18 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशन में 11 अक्तूबर से 13 अक्तूबर के बीच प्रदेश बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के मध्य खेल विभाग द्वारा जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 1000 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन्हीं प्रतियोगिताओं में से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम का चयन भी होना है। प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने आवास व्यवस्था और क्रीड़ा स्थल की तैयारी की समीक्षा की।
नगर के 10 विद्यालयों में टीमों के आवास की व्यवस्था की गई है। आवास व्यवस्था में खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेदार बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल आयोजन में व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि जिले में 15 से 18 अक्तूबर के मध्य खेल विभाग द्वारा वॉलीबाल खेल संघ के समन्वय से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें