फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मधुमक्खियों के हमले में एक गंभीर, कई घायल

Sat, 11 Mar 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। दसवां संस्कार के दौरान पेड़ के नीचे धुआं होने पर मधुमक्खियां छत्ते से निकल पड़ीं। आक्रामक मधुमक्खियों के हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। इसमें मुंबई से अपने गांव आए एक व्यवसायी की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तारुन क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयसिंहमऊ मजरे कुंडवा निवासी लालबहादुर वर्मा पावर कॉर्पोरेशन में लाइनमैन हैं। उनकी माता का दसवां शुक्रवार को था। दोपहर के समय गांव के उत्तर में बड़ी बाग में यह कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ। वहां आए हुए महापात्र ने आग में होम सामग्री डाली।

आग से उठा धुआं आम के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, मधुमक्खियों ने पहले महापात्र को डंक मारना शुरू किया। वह जान बचाकर जब अन्य ग्रामीणों के पास पहुंचे तो मधुमक्खियां ने सबको डंक मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बाकी ग्रामीण तो किसी तरह भाग निकले, लेकिन मुंबई से आए व्यवसायी वीरेंद्र पाण्डेय (53) भाग नहीं सके। जिससे उन्हें सैकड़ों मधुमक्खियों ने बुरी तरह घायल कर दिया। उनके शिक्षक भाई विजय पांडेय एंबुलेंस के साथ आए और कंबल डालकर उन्हें बचाया।

इसके बाद उन्हें तारुन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज कर रहे डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि कमर के ऊपरी हिस्से में काफी डंक हैं। उपचार हो रहा है, अब स्थिति सामान्य हो रही है। ग्रामीण मुन्ना पाण्डेय, लाल बहादुर सहित अनेक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें