फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चौड़ीकरण में देरी पर डीएम सख्त, एक्सईएन का वेतन रोका

Sat, 11 Mar 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरकार अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ से लेकर पंचकोसी व चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए लगातार बजट जारी कर रही है। इधर, लोक निर्माण विभाग के अफसर चौड़ीकरण में लेटलतीफी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस देरी ने आखिरकार जिलाधिकारी का मिजाज खराब कर दिया। शुक्रवार को समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को खरी-खरी सुनाई। एक अधिशासी अभियंता का वेतन रोक दिया तो ठेकेदारों के खिलाफ चार्जशीट बनाकर एफआईआर कराने की चेतावनी भी दे डाली।

जिलाधिकारी नितीश कुमार शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, रामपथ और परिक्रमा मार्गों के चौड़ीकरण की समीक्षा कर रहे थे। उधर, प्रदेश की कैबिनेट ने इन मार्गों के लिए 465 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी।
विज्ञापन


ऐसे में डीएम ने कहा कि जब जमीन उपलब्ध हो चुकी है तो निर्माण में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने डक्ट बनाने के काम में तेजी लाने को कहा। लोक निर्माण विभाग खंड-3 व खंड-4 को पथों पर कम से कम दो शिफ्टों में काम कराने को कहा। कहा कि रामपथ पर चैनेजवार जेई/एई की टीमें लगाएं।

बैठक में अनुपस्थित और बिना किसी सूचना के मुख्यालय से बाहर जाने पर अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड-3 का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही जवाब तलब किया। धर्मपथ के कार्यों को भी प्रारंभ कराए जाने के लिए निर्देश दिया।

पंचकोसी और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण संबंधी कार्यों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम सदर विशाल कुमार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

परिक्रमा पथ सहित अन्य मार्गों के लिए मिले 465 करोड़ रुपये
अयोध्या। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को अयोध्या में नेशनल हाईवे 27 से नयाघाट पुराना पुल तक धर्म पथ के चौड़ीकरण के लिए चैनल जीरो से दो तक दो किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 65 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

इसी तरह पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल जीरो से 10.775 किलोमीटर तक में लगभग 9.025 किमी. लंबाई में मार्ग को फोरलेन के लिए 200 करोड़ और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चैनल जीरो से 25.393 किमी. में 23.943 किमी को फोरलेन के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

यह बजट पर्यटन विभाग को दिया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में शासनादेश का इंतजार है। बहरहाल सभी काम में तेजी लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें