फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीवार तोड़ते समय गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
राम पथ पर दीवार गिरने के बाद मौके पर पड़ा मलबा। -संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर के साहबगंज इलाके में एक मंदिर की दीवार तोड़ते समय गिर गई, इसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

वर्तमान में अयोध्या-फैजाबाद के करीब 13 किमी. मार्ग रामपथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर भवनों व दुुकानों को मालिकों द्वारा स्वयं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

साहबगंज स्थित रामजानकी मंदिर की दीवार बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ मजदूर गिरा रहे थे। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई, इसके मलबे में मजदूर धर्मदेव सोनकर (60) निवासी बेनीगंज दब गया। अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें