राम पथ पर दीवार गिरने के बाद मौके पर पड़ा मलबा। -संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली नगर के साहबगंज इलाके में एक मंदिर की दीवार तोड़ते समय गिर गई, इसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई।
वर्तमान में अयोध्या-फैजाबाद के करीब 13 किमी. मार्ग रामपथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर भवनों व दुुकानों को मालिकों द्वारा स्वयं हटाया जा रहा है।
साहबगंज स्थित रामजानकी मंदिर की दीवार बुधवार सुबह करीब 11 बजे कुछ मजदूर गिरा रहे थे। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई, इसके मलबे में मजदूर धर्मदेव सोनकर (60) निवासी बेनीगंज दब गया। अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद