फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मानक के अनुरूप निर्माण न होने पर ढहाई दीवार

Tue, 14 Feb 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सोहावल के ग्राम सभा के मजरे सेठ का पुरवा में निर्माणाधीन एएनएम सेंटर को ढहाया गया। -संवाद
विज्ञापन
सोहावल (अयोध्या)। विकास खंड सोहावल के कलाफर पुर ग्राम सभा के मजरे सेठ का पुरवा में करीब 32 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन एएनएम सेंटर का निर्माण मानक के विपरीत होने पर सोमवार को भवन की दीवार ढहा दी गई। अधिकारियों ने ठेकेदार को नए सिरे से मानक के अनुसार निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है। कलाफरपुर के मजरे सेठ का पुरवा में 32 लाख की लागत से एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। इसमें भवन पर 22 लाख व केंद्र के संचालन के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। निर्माण कार्य चल रहा था। इस बीच मानकों पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की थी। मामले को संज्ञान में लेकर सहायक अवर अभियंता सर्वेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो निर्माण कार्य मानक के विपरीत मिला। उन्होंने करीब 5 फिट तक निर्मित दीवार को ढहवा दिया। जेई सर्वेश वर्मा ने बताया कि माप में कमी होने के कारण निर्मित दीवारों ढहाकर निर्माण कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें