फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: चीन निर्मित मांझे से युवक का गाल कटा, गंभीर

Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत रीडगंज ओवरब्रिज पर सोमवार शाम पतंग में लगे चीन में बने मांझे से युवक का गाल कट गया। उसके गाल से गले तक काफी बड़ा घाव हो गया है। राहगीरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोठापार्चा निवासी शादाब(30) अपनी स्कूटी से सोमवार शाम रीडगंज ओवरब्रिज होकर देवकाली की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज खत्म होने से करीब 15 मीटर पहले अचानक उनके चेहरे पर चीन में बना मंझा लगा और गला कटने से वह लहूलुहान होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चीन में बने मंझे पर रोक लगी है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दुकानदार इसे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें