फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग की शिकायत पर रही अफरा-तफरी

Sat, 17 Oct 2015 10:03 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दौरान कुछ बूथों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत से अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटककर भीड़ को खदेड़ा। वाहनों के पहियों की हवा निकलवा दी।
विज्ञापन


मसौधा ब्लॉक के शिवनगर बूथ पर कथित फर्जी मतदान को लेकर दोपहर में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया गया है कि पहले तो एक युवक दूसरे के नाम पर वोट डालने के लिए पहुंचा। उसे वापस कर दिया गया।

इसके बाद एक परदानसीं महिला की पहचान को लेकर खलबली मची तो एमएलसी भी पहुंच गई। पीएसी बुलाई गई इसके बाद मामला शांत हुआ।

देवकाली में होम्योपैथिक कॉलेज में भी इसी तरह के एक मामले को लेकर अफरातफरी मच गई। गोसाईंगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रामापुर मतदान केंद्र बीडीसी प्रत्याशी शिव कुमार कन्नोजिया ने रामजी गौतम पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसको लेकर शाम पौने पांच बजे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमित सिंह ने पुलिस की मदद से डंडा पटकवाया और भीड़ को हटाया। पुलिस ने बूथ के आसपास वाहनों की हवा निकलवा दी।

शेरवाघाट केंद्र पर बीडीसी का चुनाव लड़ रहे चचेरे भाईयों ने एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया।

 इसी तरह समदा पोलिंग सेंटर पर पहुंचे जिपं प्रत्याशी मोईज अहमद बंटी की मौजूदगी में जोगीपुर के रंजीत यादव ने आपत्ति की और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन


कोतवाल अमित सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया कि शिकायत पर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर मामले को शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें