अयोध्या। ओंकारनाथ मिशन के तत्वाधान में सुरसरि मंदिर में विगत 26 दिसंबर से संचालित अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। इससे पूर्व धर्म गुरु बिट्ठल रामानुज महराज के सानिध्य में मिशन से जुड़े अनुयायियों ने रामलला का दर्शन भी किया। भक्तों ने भव्य राम मंदिर के निर्माण में अपनी सह भागिता निभाने का संकल्प लिया। राम मंदिर के निर्माण में ओमकार नाथ ट्रस्ट ने एक लाख ईंटें दान देने की घोषणा भी की।
अंतिम दिन में पंडित यशराज के भांजे पंडित रतन मोहन शर्मा एवं वाराणसी के गायक विष्णु शर्मा ने भजन पेश किया। ओंमकार नाथ मिशन के प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि अयोध्या स्थित सुरसरि मंदिर को भव्यता प्रदान की जाएगी। वेद विद्यालय, वैदिक संगीत भवन, गो शाला आदि का निर्माण होगा। समापन कार्यक्रम में इंद्राणी चट्टोपाध्याय, मोम गांगुली , दीपांकर गुह सहित सैकड़ों की संख्या में ओंमकार नाथ मिशन से जुड़े अनुयायी मौजूद रहे।