खजुरहट। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट बाजार में प्रयागराज हाईवे पर रविवार शाम सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार थाने में चौकीदार बताया जाता है।
पुलिस के मुताबिक सड़क पार करते समय अज्ञात बुलेट बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग तुलसीराम यादव की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद अज्ञात बुलेट चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद 112 पीआरवी पुलिस व बीकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक तुलसीराम यादव निवासी तारा का पुरवा अगई, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर अपने भतीजे प्रेमचंद यादव निवासी ताजपुर बीकापुर के घर आया था। खजुरहट में हाईवे पार करते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया।
मृतक के पास घटनास्थल के पास से पुलिस द्वारा एक तमंचा बरामद हुआ है। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मौके पर पहुंचे कोतवाली के उपनिरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।