फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामजन्मभूमि के तीनों पथों के निर्माण में देरी पर सीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
अयोध्या-आयुक्त सभागार में बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में 21 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की। श्रीरामजन्मभूमि को जाने वाले तीन प्रमुख मार्गों रामपथ, भक्तिपथ और रामजन्मभूमि पथ के निर्माण में देरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई। कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

इसे तेजी से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। वह आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट-2047 के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। परिवहन निगम व नगर निगम को अंतर्राज्यीय बस स्टेशन को विकसित किए जाने का निर्देश भी दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री का सर्वाधिक फोकस श्रीरामजन्मभूमि को जाने वाले रामपथ, भक्तिपथ और जन्मभूमिपथ पर रहा। कहा कि अब तक इन पथों के लिए जमीन की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाई। सूत्रों के मुताबिक इस पर प्रशासन के अफसरों ने बताया कि भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ के लिए जमीन लिए जाने की बात बताई, राम पथ पर कार्रवाई चल रही है लेकिन मुख्यमंत्री इससे संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कार्य के लिए शासन से धन प्राप्त हो गया है, उन कार्यों पर अधिकारियों को तेजी से कार्य करने की जरूरत है। इसमें अन्य विभागों के जहां समन्वय की आवश्यकता हो, वहां शासन के प्रमुख अधिकारी और स्थानीय स्तर पर कमिश्नर और जिलाधिकारी समन्वय कर तेजी से कार्य करें।
सहादतगंज और नयाघाट मार्ग रामपथ मार्ग के विलंब के कार्यों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिसमें दुकान आदि का सर्वे हो चुका है तो फिर उनके मुआवजे और उससे संबंधित जमीनों का बैनामा क्यों नही किया जा रहा है, इस पर तेजी से कार्य करें तथा अगले महीने के अंत तक इस कार्य में तेजी दिखनी चाहए।
मुख्य मार्ग सहादतगंज से नयाघाट मार्ग तक 1100 में से मात्र 55 बैनामे होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसको उच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करें। भक्ति पथ एवं श्रीरामजन्मभूमि पथ पर भी तेजी लाने के निर्देश दिया। अयोध्या विजन का प्रस्तुतीकरण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकरण ने किया।
अयोध्या में कुल 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं हैं। इसमें अयोध्या में 260 योजनाएं है, जिसमें से 138 योजनायें की प्रस्तुत की गई, जो 21 हजार करोड़ की हैं, जिसमें 29 कार्यदायी विभाग हैं।
नगर निगम के कार्यालय निर्माण में देरी को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चुटकी ली। कहा कि छह महीने में तो यहां से पैदल लखनऊ पहुंचा जा सकता है, लेकिन प्रोजेक्ट नहीं पहुंच पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे क्रासिंगों पर बनाए जा रहे उपरिगामी सेतुओं की धीमी प्रगति की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की प्रगति से संतोष जताया।
एएआई के अफसरों ने बैठक में बताया कि वह एयरपोर्ट के पहले फेज का काम निर्धारित समय पर पूरा कर लेंगे। बैठक में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह चैाहान, जिपं अध्यक्ष रोली सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, एमएलसी हरिओम पांडेय के साथ मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, सीएम प्रमुख सचिव एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें