फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी खर्चे पर होंगी मरीजों की मंहगी जांचें

Tue, 24 Nov 2015 12:20 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गरीब मरीजों की महंगी जांचें भी अब फ्री में होगी। मरीजों को निजी पैथालॉजी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


शासन से इसके लिए प्रदेश मुख्यालय की एसआरए लैब को हायर किया गया है। इसी लैब का कलेक्शन सेंटर जिला अस्पताल में खोला जाएगा। 

शासन के निर्देश पर जिले में सौ प्रकार की पैथालॉजी जांचें फ्री कर दी गई हैं। इसके बाद भी कई महंगी जांचें मरीजों की नहीं हो पाती है।

ऐसे में निजी पैथालॉजी सेंटर मरीजों की जेब को हल्की करते रहते हैं। सरकारी अस्पताल में एलाइजा, वायप्सी, थायराइड के अलावा हार्मोनल जांचें नहीं हो पाती हैं।
विज्ञापन


मरीजों की इन्हीं समस्याओं के निजात के लिए जिला अस्पताल में एसआरए लैब का कलेक्शन सेंटर स्थापित किया जा रहा है।

क्षेत्रीय निदान केन्द्र में जो जांचें नहीं हो पाएंगी उन जांचों के लिए मरीजों को कलेक्शन सेंटर रिफर किया जाएगा। लैब के अधिकारी जिला अस्पताल आकर प्रमुख अधीक्षक डा. एसी तिवारी के साथ कलेक्शन सेंटर के बारे में घंटों चर्चा की।
विज्ञापन


कलेक्शन सेंटर के लिए लैब के कर्मचारी जगह देख गए हैं। जल्द ही जिला अस्पताल में कलेक्शन सेंटर स्थापित कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें