फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी, वजूद में आया अयोध्या नगर निगम

Sun, 14 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के फैसले के तहत शासन ने अयोध्या नगर निगम की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नगर निगम अब फैजाबाद व अयोध्या नगर पालिकाओं का स्थान लेगा। अब शहर में विकास के कार्य नगर निगम के तहत कराए जाएंगे। इसी के साथ ऐतिहासिक अयोध्या और फैजाबाद नगरों का नया इतिहास भी शुरू हो गया। 
विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार ने पिछली नौ मई को अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिका क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। प्रदेश शासन ने सरकार के फैसले के तहत नगर निगम की अधिसूचना जारी कर दी है।

इसकी पुष्टि निकाय के नोडल अफसर व एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने की है। अधिसूचना जारी होने के बाद फैजाबाद और अयोध्या नगर पालिका का वजूद समाप्त होकर नए इतिहास की ओर बढ़ गया। इसके साथ ही दोनों नगर पालिकाओं के बोर्ड का अस्तित्व भी समाप्त जाएगा।
विज्ञापन


फैजाबाद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के साथ कुल 29 सदस्य और अयोध्या नगर पालिका में अध्यक्ष के साथ 25 सभासद होते रहे हैं। नए नगर निगम में अयोध्या और फैजाबाद की लगभग चार लाख की आबादी शामिल होगी। 

जानकारों की मानें तो नगर निगम के  वजूद में आने के बाद अब इसके प्रशासक और नगर आयुक्त की तैनाती होनी है। बताया गया है कि इसके लिए प्रदेश शासन से अलग से पत्र जारी होने की संभावना है। एडीएम सिटी श्री राय ने बताया कि नगर निगम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीएम कार्यालय को यह प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें