फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 08 Feb 2016 11:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद के फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में सोमवार को नामांकन के पहले दिए सन्नाटे की स्थिति रही। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी हीरालाल की ओर से चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा गया।
विज्ञापन


नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। नामांकन 15 तक चलेगा। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। परिसर के दक्षिणी गेट से नामांकन स्थल जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष तक बैरीकेडिंंग की गई है।

गेट पर नामांकन में आने वाली भीड़ के अंदर आने देने से रोकने और नामांकन स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। सोमवार को पहले दिन नामांकन के लिए रिटर्निंग अफसर के साथ अन्य अफसर नामांकन स्थल पर मौजूद रहे लेकिन नामांकन करने के लिए कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी हीरालाल यादव की ओर से चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदे गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र के चार सेट ही खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें