मया ब्लॉक के 16 न्याय पंचायत अंतर्गत 83 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन फार्मों की बिक्री बुधवार से शुरू होगी। इसके लिए दो काउंटर बनाए गए हैं।
एडीओ पंचायत अशोक वर्मा ने बताया कि प्रधान पद पर सामान्य जातियों के चुनाव लड़ने के लिए जमानत राशि 2000 और एससी, एसटी, ओबीसी प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि 1000 रुपये निर्धारित की गई है।
पंचायत सदस्य के सामान्य पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की जमानत राशि 500 और अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के लिए जमानत राशि 250 रुपया निर्धारित की गई है।
बीडीओ मया कर्ताराम यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बताया कि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन 21 और 23 नवंबर, 24 व 25 को जांच और 27 को नाम वापसी होगी।