फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्ती में देखी सफाई व्यवस्था की हकीकत

विज्ञापन
मलिन बस्ती में सफाई कार्यों का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी व अन्य। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव, सिंचाई टी वेंकेटेश ने शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। उन्होंने बिना उपयोग वाले हैंडपंप को हटाने, सरपतहिया मलिन बस्ती की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने, सफाई कार्य के बाद फोटोग्राफी कराने सहित अन्य निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नोडल अधिकारी ने सिविल लाइन स्थित मलिन बस्ती सरपतहिया से औचक निरीक्षण शुरू किया।
उन्होंने मलिन बस्ती में सफाई व्यवस्था, कूडे़ की उठान, डोर-टू-डोर कलेक्शन आदि का जायजा लिया। मलिन बस्ती में सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई एवं सिल्ट निकालते मिले। सभी कर्मचारी एप्रन एवं मास्क से सुसज्जित दिखे। इस दौरान नोडल अधिकारी ने इंडिया मार्क-2 हैंडपंप पर लगाये गये लाल निशान के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से पूछा तो जिलाधिकारी ने बताया कि हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं है इसी कारण हैंडपंप पर लाल निशान लगाया गया है। इस संबंध में नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि हैंडपंप ठीक हो सके तो ठीक करायें नहीं तो हटवा दिया जाये।
उन्होंने स्थानीय नागरिकों से नियमित सफाई एवं कूडे़ की उठान के बारे में पूछा तो लोगों ने जलनिकासी के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस पर नगर आयुक्त ने जलनिकासी हेतु स्थल का निरीक्षण करते हुए तत्काल आगणन तैयार कर प्रस्तुत करनुे को संबंधित जेई को निर्देशित किया। उन्होंने अवधपुरी वार्ड का निरीक्षण किया तो 20 सफाई कर्मी काम करते हुए पाये गये। सभी कर्मचारी एप्रन एवं मास्क लगाए रहे।
विज्ञापन

इस वार्ड में झाड़ियों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है, नोडल अधिकारी ने कार्य पर संतोष जताते हुए शाम चार बजे तक काम पूर्ण कराने व उसके बाद फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया। उक्त वार्ड में सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन व अभियान के संबंध में स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों से जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ-साथ सफाईकर्मियों से वार्ता कर उनको उपलब्ध कराये जा रहे सुरक्षात्मक उपकरणों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गयी।
नोडल अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को एप्रन के साथ-साथ कैप भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बिड़ला धर्मशाला के सामने हो रहा नाला सफाई का काम भी देखा। नाले की सफाई एवं सिल्ट उठान के काम में 30 कर्मचारी लगे हुए थे जो मास्क एवं एप्रन पहने रहे। जिलाधिकारी ने अयोध्या क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के संबंध में नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया। धार्मिक महत्ता एवं विशिष्ट जनों का आवागमन निरंतर बने रहने के कारण उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था एवं कूडे़ की उठान सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने नाका फ्लाईओवर के नीचे सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। वहां मार्ग को छोड़कर बाकी जगहों पर हरियाली में वृद्धि किये जाने हेतु वृक्ष लगाकर सौंदर्यीकरण कराने को कार्यवाही किये जाने को निर्देश दिया। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि आवागमन में किसी प्रकार का गतिरोध न उत्पन्न हो।
इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान के तहत एक हजार सफाईकर्मियों के माध्यम से त्रिदिवसीय विशेष अभियान दोनों पालियों में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों एवं निजी प्लॉटों पर एकत्रित कूड़े को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जलभराव वाले पांच चिह्नित स्थलों पर पंपिंग सेट लगाकर जलनिकासी करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें