एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने नौ दरोेगा और एक निरीक्षक का तबादला किया है। एसओ खंडासा हटाए गए, जबकि चौकी प्रभारी रामपुर भगन को लाइन हाजिर किया गया है।
श्याम सुंदर खंडासा के नए एसओ बनाए गए हैं। खंडासा एसओ रहे रामचंद्र सरोज क्राइम ब्रांच भेजे गए। योगेंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर भगन को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर अश्विनी कुमार मिश्र चौकी प्रभारी रामपुर भगन बनाए गए।
दरोगा अमित कुमार मिश्र चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट, राजेश कुमार बाजपेई कोतवाली रुदौली, रामप्रकाश शैलेश थाना गोसाईगंज, लोकेंद्र सिंह कोतवाली अयोध्या, केशव प्रसाद थाना हैदरगंज और शंभू नाथ थाना पूराकलंदर भेजे गए हैं।