फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहन खड़ा करेंगे वकील

Wed, 01 Jul 2015 11:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में  वाहन स्टैंड के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग को ही प्रयोग किये जाने का निर्णय लिया गया। 27 जून को सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर पांच ढहा दिया गया था। इसकी रिपोर्ट 40 अज्ञात वकीलों के खिलाफ लिखाई गई थी।
विज्ञापन


प्रकरण पर आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में मामले पर घंटे भर वकीलों ने अपनी राय रखी। तय हुआ कि मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया जाय।

दोपहर बाद वकीलों ने कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वकीलों की मांग है कि जिला एवं पुलिस प्रशासन से किए गए कृत्य की जांच कराई जाय।
विज्ञापन


वाहन पार्किंग स्थल क्यों बार-बार बदला जा रहा है और किन परिस्थितियों 40 वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम नगर श्रीनिवास शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से वकीलों का उत्पीड़न किया जा रहा है इसकी जांच कराई जाय।

वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमा स्पंज कराया जाय। मंडलायुक्त ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर वाहन पार्किंग स्थल की समस्या को देखते हुए वकीलों ने निर्णय किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही वाहन खड़ा करके उस पर एक तरफ के आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गुरुवार को बार की फिर इसी मसले पर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें