फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में फलक पर दिखी रामनगरी की धार्मिक आभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नववर्ष पर रामनगरी अयोध्या की धार्मिक आभा फलक पर दिखी। बड़ी संख्या में भक्त अपने आराध्य के दरबार में नए वर्ष के बेहतर शुभारंभ की कामना लेकर पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन को उमड़ी भीड़ का सिलसिला देर रात जारी रहा। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सुबह होते ही मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शयन आरती तक जारी रहा। रामनगरी के प्रमुख मंदिरों हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला, नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन की लंबी कतार लगी रही।
हनुमानगढ़ी में तो श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन कर नए वर्ष का शुभारंभ करने को आतुर नजर आ रहा था। हनुमानगढ़ी परिसर जय बजरंग बली व जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमानचालीसा पाठ का उल्लास नजर आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ भारी भीड़ के चलते रामनगरी की यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। श्रीरामअस्पताल से नयाघाट तक वाहनों का लंबा काफिला जाम के रूप में तब्दील होता नजर आया। मणिरामदास की छावनी, दशरथ महल, बड़ास्थान, रामबल्लभाकुंज सहित अन्य मंदिरों में भी भक्त साधु-संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें