जिसके चलते नवजात की मौत हो गई।
यह आरोप है कि अयोध्या कोतवाली के तुलसीनगर निवासी अवध किशोर मौर्य ने एक
सप्ताह पहले मामले की शिकायत की थी।
जिसमें बुधवार रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बताया गया कि अवध किशोर की पत्नी राखी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया था।
शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला चिकित्सक व
स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि
घटना के कई दिन बीतने के बावजूद अभी जांच व कार्रवाई ठंढे बस्ते में हैं।