फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर पर गिरी पड़ोसी की दीवार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान की दीवार पड़ोस की छप्पर पर गिर गई। इस दौरान मलबे में एक युवक सहित चार बकरियां दब गईं। हादसे में युवक व चारों बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बारिश से रुदौली तहसील क्षेत्र के सर्वसुख पुरवा मजरे फरीदपुर गांव में भगवानदीन रावत की कच्ची दीवार पड़ोस में रह रहे अशोक की छप्पर पर जा गिरी। इससे छप्पर के नीचे सो रहे अशोक कुमार व बंधी चार बकरियां दीवार के मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाकर अशोक व उनकी चारों बकरियों को बाहर निकाला।
हादसे में चारों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक को रुदौली सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया मौके पर कानूनगो बृजेश कुमार, लेखपाल सौरभ सिंह व राम लखन को मौके पर भेजा गया है। राजस्व नीरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है। पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें