फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस बॉल क्रिकेट नेशनल में यूपी को मिला दोहरा खिताब

Sat, 21 Jan 2017 10:49 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने जम्मू-कश्मीर को पराजित कर बालक और बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ को पराजित कर गोवा ने बालक और बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंडर 17 वर्ग के मुकाबले के समापन पर फैजाबाद मंडल के मंडलायुक्त एसपी मिश्र ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।  
विज्ञापन


चौथे दिन अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को तीन विकेट से हरा फाइनल में जगह बनाई। जम्मू-कश्मीर ने गोवा को 24 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 47 न बनाए।

उत्तर प्रदेश की टीम ने छह विकेट से मैच जीत खिताब पर कब्जा कर लिया। बालिका में उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन का स्कोर खड़ा किया। जम्मू की टीम 54 रन पर सिमट गई। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में गोवा ने छत्तीसगढ़ को 11 रन से परजित किया।
विज्ञापन


बालिका में गोवा ने छत्तीसगढ़ को परजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को गुजरात ने जम्मू कश्मीर को, मध्य प्रदेश ने दमन द्वीव को और छत्तीसगढ़ ने उड़ीसा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें