फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई एसयूवी, पांच घायल

Sat, 21 Jan 2017 10:44 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर एक तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर लांघ कर दूसरे लेन पर पुलिया से जा टकराई। लोगों की मदद से पुलिस ने एसयूवी सवार पांच घायलों को पड़ोसी जिला बाराबंकी की सीएचसी भेजवाया है। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे नेशनल हाईवे फैजाबाद से लखनऊ जा रही एसयूवी अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर अचानक से अनियंत्रित हो डिवाइडर को लांघते हुए दूसरी लेन पर चली गई और पुलिया से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर लोेग दौड़ पड़े। रमई का इन्दारा गांव के ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना डायल-100 को दी।

पुलिस ने कार सवार घायलों को पड़ोसी जिले के बनीकोडर सीएचसी पर भेजवाया। हाईवे चौकी प्रभारी सुधांशु रंजन ने बताया कि एसयूवी सवार चालक सुनील कुमार (28), अंकित कुमार (35), वीरेन्द कुमार (30), सुमन कुमारी (25) व नीलम कुमारी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल कर्मनल टोला, बिहार प्रांत के निवासी हैं, जो बिहार से लखनऊ जा रहे थे। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें