फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले वित्तीय साल में जिले में 27 अरब के ऋण दिए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 27 अरब रुपये के ऋण की संभावना है। इसमें से लगभग 16 अरब रुपये की धनराशि कृषि के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अनुमानित की गई है। नाबार्ड से किए गए इस ऋण की संभावना को लेकर शुक्रवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक में संभावनायुक्त ऋण योजना का विमोचन भी किया गया। विमोचन अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार सहित अन्य अफसरों ने किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक परमेश्वर लाल पोद्दार ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए जिले की कुल ऋण संभाव्यता रुपये 267740.52 लाख आंकी गई हैं। यह वित्तीय साल 2020-21 की ऋण संभाव्यता से सात फीसदी अधिक है।
वित्तीय साल 2021-22 के लिए किए गए कुल आकलन 267740.52 लाख में से 126335.13 लाख फसली ऋण के लिए, 33266.07 लाख मियादी कृषि ऋण व सहायक कार्यकलापों के लिए 2719.03 लाख कृषि संबंधी आधारभूत संरचना के लिए व 3895.60 लाख कृषि अनुषांगिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस तरह वित्तीय साल 2021-22 के लिए कुल कृषि ऋण की संभाव्यता 166215.83 लाख हैं।
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों और स्वरोजगार के विकास के लिए निवेश एवं कार्यशील पूंजी के लिए 76524.00 लाख निर्यात ऋण, शिक्षा और आवास के लिए कुल 10942.00 लाख, आधारभूत संरचना के लिए ऋण संभाव्यता 2685.75, नवीकरणीय ऊर्जा के लिए 1472.54 लाख व अनौपचारिक ऋण वितरण प्रणाली के लिए 9900.00 लाख का निर्धारण किया गया हैं।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने सभी बैंकों के जिला समन्वयक से नाबार्ड की संभावनायुक्त ऋण योजना को ध्यान में रखते हुए अपनी वार्षिक ऋण योजना बनाने का आग्रह किया। बैठक में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक संजीव कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह समेत जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें