फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: माघ पूर्णिमा पर सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 05 Feb 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर रविवार को सरयू तट भक्तों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया और
विज्ञापन
अयोध्या। माघ पूर्णिमा पर रविवार को रामनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार रही। हजारों की संख्या में विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद भक्तों ने खूब दान-पुण्य भी किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। आयुष्मान, रविपुष्य व सर्वार्थ सिद्धि योग में माघ पूर्णिमा स्नान के लिए सरयू तट पर ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्ति का सागर उमड़ने लगा था। श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर पूूजन-अर्चन किया। ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला रात्रि शयन आरती तक जारी रहा। सरयू के सभी घाटों पर दिन भर जयकारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां सरयू की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। सरयू तट के समीप स्थित पौराणिक नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक का तांता लगा रहा। इसके साथ श्रद्धालु रामलला, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, क्षीरेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों में पहुंचे और श्रद्धा अर्पित की। इसी के साथ कल्पवास के अनुष्ठानों की भी पूर्णाहुति हो गई।
सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि रामनगरी में रूट डायवर्जन भी लागू रहा।
महाआरती से रोशन हुआ सरयू तट
माघ पूर्णिमा के अवसर पर सरयू का तट महाआरती से रोशन हो उठा। शाम को विभिन्न घाटों पर हुई महाआरती में श्रद्धालुओं भक्तों की भीड़ उमड़ी। आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में नित्य महाआरती के क्रम में माघ पूर्णिमा पर्व पर शाम 6:30 बजे सरयू तट पर मां सरयू की 1051 बत्तियों की महाआरती की गई। इस दौरान पूरा सरयू तट जय श्रीराम, जय सरयू मैया के उद्घोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें