फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बुजुर्ग ने 23 साल की युवती से रचाई शादी

Sun, 05 Feb 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विकास खंड मवई के मां कामाख्या धाम मंदिर में शादी के बाद मौजूद नकछेद यादव व नंदनी यादव। -संवाद
विज्ञापन
पटरंगा(अयोध्या)। विकास खंड मवई के मां कामाख्या धाम मंदिर में रविवार को एक बुजुर्ग ने युवती के साथ सात फेरे लिए। वह पहले से छह लड़कियों का पिता है। उसका कहना है कि पत्नी की मौत के बाद अकेलापन दूर करने के लिए उसने यह शादी रचाई। बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसैना बाद पूरे चौधरी गांव के निवासी बुजुर्ग नकछेद यादव (65) ने रविवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर में अपने से 42 साल छोटी युवती नंदनी यादव (23) के साथ रविवार को सात फेरे लिए। नकछेद यादव के पहले से ही छह पुत्रियां है, जिनका विवाह हो चुका है। सभी अपने ससुराल में अपने पति व बच्चों के संग खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं। शादी के मौके पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे, विवाह में लड़की व उसके घरवालों की रजामंदी भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

नकछेद यादव ने बताया कि उनकी पहली औरत की मौत हो चुकी हैं और वह अकेले थे। अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने इस उम्र में दूसरा विवाह किया। बताया कि इसमें उनकी सभी बेटियों व लड़की के परिवारवालों की रजामंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें