फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित हो सकते डेढ़ लाख किसान

Mon, 06 Feb 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 1,54,836 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं। कारण, इन किसानों ने ई-केवाईसी व भूलेख अंकन की प्रक्रिया को पूरा नहीं कराया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इन किसानों से अविलंब प्रक्रियाएं पूरी कराने का अनुरोध किया है।जिले में 3,74,840 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र हैं। इन किसानों को प्रति वर्ष तीन अलग-अलग किस्तों में केंद्र सरकार की ओर से दो-दो हजार रुपये के हिसाब से छह हजार रुपये प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

इसमें तमाम फर्जीवाड़ा सामने के बाद सरकार ने नियमों में कुछ संशोधन किया और सभी लाभार्थियों का भूलेख सत्यापन कराया तो कई लोग अपात्र भी पाए गए। इसके बाद सरकार ने किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी लाभार्थियों का भूलेख अंकन कराने व ई-केवाईसी कराने के लिए निर्देशित किया।
इसके अनुपालन में मौजूदा समय में 3,16,124 किसानों ने भूलेख अंकन करा लिया लेकिन 50,950 ने दिलचस्पी नहीं ली। इसी तरह 2,55,468 किसानों ने ई-केवाईसी करवाई, 1,03,886 ने कोई रुचि नहीं ली। अब फरवरी माह में किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त आने वाली है। ऐसे में भूलेख अंकन न कराने वाले और ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों की सम्मान निधि रुकने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने अविलंब ई-केवाईसी और भूलेख अंकन कराने के लिए किसानों से अपील की है।
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त फरवरी माह में आने की संभावना है। ऐसे में भूलेख अंकन व ई-केवाईसी न कराने वाले किसान इस बार लाभ से वंचित हो सकते हैं। सभी किसानों से अपील की गई है कि अगली किस्त प्राप्त करने के लिए अविलंब प्रक्रिया पूर्ण करा लें। -डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक, अयोध्या मंडल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें