फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राममंदिर में जूता-चप्पल पहनकर जाने पर होगी रोक

Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि में भव्य राममंदिर निर्माण के बाद रामभक्तों को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेहतर व्यवस्था मिलेगी। राममंदिर में जूता-चप्पल पहनकर जाने पर रोक रहेगी, श्रद्धालु नंगे पांव दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन

अभी भक्त जूता-चप्पल पहनकर ही दर्शन करने जाते हैं। यात्री सुविधा केंद्र में भक्तों के सामान रखने की व्यवस्था होगी। रामजन्मभूमि में प्रवेश के लिए भक्तों को हाईटेक सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
राममंदिर का निर्माण कार्य करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। जनवरी 2024 से भक्तों को भव्य गर्भगृह में रामलला का दर्शन प्राप्त होने लगेगा। इससे पहले यात्री सुविधा व सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाने की तैयारी है। भक्तों के दर्शन के लिए नया मार्ग रामजन्मभूमि पथ और यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी मॉनीटरिंग खुद केंद्र सरकार कर रही है।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। परिसर में जाने वाले श्रद्धालुओं को एक्सरे मशीन से गुजरना होगा। लगेज स्कैनर से श्रद्धालुओं के सामान की जांच की जाएगी। जांच के बाद यात्री सुविधा केंद्र में श्रद्धालुओं का सामान सुरक्षित रखा जाएगा।
यहीं जूता-चप्पल उतारने की भी व्यवस्था होगी। बताया गया कि राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश के पहले अमावां मंदिर के पास पहला चेकिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। सुरक्षा के अधिकारियों की मानें तो आधुनिक तकनीक और विशेष सुरक्षा के बीच श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
छह एकड़ में बनेगा यात्री सुविधा
रामजन्मभूमि परिसर और सुग्रीव किला के बीच बनाए जा रहे यात्री सुविधा केंद्र के लिए और दो एकड़ भूमि को खरीदने की तैयारी है। यात्री सुविधा केंद्र छह एकड़ में बनाया जाना है।
रविवार को निरीक्षण के दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस भूमि को लेने की इच्छा जाहिर की है। जिससे श्रद्धालु यात्री सुविधा केंद्र तक सीधे पहुंच सकेंगे और दर्शन करने के बाद वापस निकलने के लिए भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें