फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छापामार दल को देख भाग गए अवैध खननकर्ता

Wed, 01 Feb 2023 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खनन विभाग व अयोध्या कोतवाली पुलिस की टीम ने अवैध खनन की शिकायत पर सोमवार की शाम माझा बरहटा इलाके में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देख वहां बिना अनुमति खनन कर रहे लोग भाग गए।
विज्ञापन

मौके पर टीम को बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली ही हाथ लग सकी। जिला खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अयोध्या के सरयू तट स्थित माझा बरहटा गांव में अवैध बालू खनन की सूचना पर सोमवार को दोपहर बाद करीब चार बजे खनन अधिकारी व अयोध्या पुलिस द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान वहां पर कई ट्रैक्टर ट्रॉली पर बालू लादा जा रहा था।
विज्ञापन

टीम को देख सभी आरोपी, ट्रैक्टर ट्राॅली समेत भाग गए। बालू में उनकी पीछा करने में असमर्थ अधिकारी अपने आंखों के सामने उन्हें भागते देखते रह गए।
हालांकि टीम ने मौके से बालू लदी दो ट्रैक्टर ट्राॅली बरामद कर ली। उक्त वाहन के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि यह अयोध्या के धरमू का पुरवा निवासी संतराम व संतलाल की है।
कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि खनन अधिकारी डॉ. दीपक की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राॅली को सीज कर दोनों नामजद आरोपियों व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें