फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने ओवैसी को नकारा : आनंदसेन

Thu, 18 Feb 2016 12:04 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरकापरस्त ताकतों के इशारे पर एआईएमआईएम के सांसद ओवैसी फैजाबाद को संभालने आये थे। हैदराबाद बचा नहीं पाये, बीकापुर क्या संभालते। समझदार मुस्लिम मतदाताओं, बीकापुर की जनता ने सपा को जिताकर ओवैसी को पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन


पिछले चार साल से बीमारी के कारण गरीबों, किसानों, कमजोरों की लड़ाई लड़ने वाले बाबूजी किसी के सुख-दुख में शामिल नहीं हो पा रहे थे। यह बातें बीकापुर से चुनाव जीतकर विधायक बने सपा के आनंदसेन यादव ने बुधवार को नगर के एक होटल में कहीं।

उन्होंने कहा कि बाबूजी द्वारा गरीबों के हक-हकूक की लड़ाई को वह आगे बढ़ायेंगे। अगले दस माह वह जनता की खिदमत में रहकर सेवा करेंगे। सरकार की नीतियों को अवाम में ले जाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।
विज्ञापन


कहा कि गरीबों की आवाज को वह सदन में उठायेंगे। हर किसी के सुख-दुख में खड़े रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय ने चुनाव जीतने पर अवधेश प्रसाद, पवन पांडेय, रुश्दी मियां, लीलावती कुशवाहा, अभय सिंह, सपा नेताओं-कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें