फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए रहे बादल, पारा लुढ़कने से बढ़ी सिहरन

विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते वाहन। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को एकाएक मौसम ने करवट बदली। दिनभर बादल छाए रहे। पछुआ हवा के चलते सिहरन बढ़ गई है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अभी मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हल्की धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते अचानक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण काले बादल छा गए।
घने बादल छाने के बाद 2.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। इससे दिन का तापमान 2 डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बादलों की वजह से रात के तापमान में उछाल देखा गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक के साथ 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इसी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश की आशंका नहीं जताई है। लेकिन पछुआ हवाओं से ठंडक में लगातार इजाफा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें