फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए की थी जीजा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 18 बीघे जमीन के लिए साले ने पत्नी-बेटे के साथ मिलकर जीजा की बेरहमी से हत्या कर शव गांव बाहर फेंक दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पूराकलंदर के मोहत्सिमपुर गांव में 19 जून को हुए भुल्लन कोरी की हत्याकांड का खुलासा कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया के अनुसार, हत्या में मृतक के साले महादेव, साली रंजना व उसके पुत्र संतोष शामिल रहे। उन्होंने बताया है कि संतोष निवासी नंदन तिवारी का पुरवा राजापुर माफी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अभी महादेव व रंजना फरार चल रही है।


एसपी सिटी ने बताया है कि, 19 जून को मृतक भुल्लन कोरी का गांव के बाहर शव मिला था। मृतक के पास 18 बीघे भूमि थी, जिसको उसके साले महादेव की ओर से वसीयत करा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सुनियोजित तरीके से तीनों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में मृतक की बेटी की ओर से थाना पूराकलंदर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इस पर पुलिस ने पड़ताल करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी सिटी का दावा है कि मामले में हत्या के स्वरूप को बदलने की हर संभव कोशिश की गई लेकिन, संतोष के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है।
एसपी सिटी के अनुसार संतोष ने हत्या में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सह अभियुक्तों के सम्मिलित होने की बात कही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें