फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार दलितों के घर नि:शुल्क दीए उपलब्ध कराएगा नगर निगम

विज्ञापन
अयोध्या में पत्रकारों से वार्ता करते महापौर व नगर आयुक्त। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव पर नगरनिगम करीब एक लाख दीये से दलितों के घरों को जगमगाएगा। इसके लिए अयोध्या के 8 हजार दलित परिवारों के घरों में प्रत्येक को 11-11 दीये, तेल व बाती उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम द्वारा शहर के सभी ऐतिहासिक व पौराणिक कुंडों को भी दीपों से सजाया जाएगा। नगरनिगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि इस बार दीपोत्सव समारोह में स्थानीय लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागेदारी हो, इसके लिए सभी पार्षदों समेत सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
तीसरे दीपोत्सव समारोह पर नगरनिगम ने दलित परिवारों व मलिन बस्तियों को भी जगमग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 22 अक्तूबर से अयोध्या के 8 हजार परिवारों में प्रत्येक को निशुल्क 11-11 दीपक, बत्ती व तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अयोध्या के पौराणिक सीताकुंड, विद्याकुंड, दंतधावनकुंड, विभीषणकुंड, स्वर्णखनिकुंड, खजुहाकुंड समेत अन्य कुंडों को भी दीपों से जगमग किया जाएगा।
इसके लिए क्षेत्र के पार्षदों समेत व्यापारिक व सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में अधिक से अधिक जनसहभागिता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अयोध्या में सड़क के दोनों पटरियों, मठ मंदिरों, गली-मोहल्लों में भी प्रत्येक घरों, मंदिरों, मार्केट, दुकानों पर दीप जलाने के लिए लोगों से अनुरोध किया जा रहा है। इस बार पूरी अयोध्या 5.51 लाख से ज्यादा दीपक की रोशनी से जगमग होगी।
सफाई के लिए 400 कर्मी तैनात
नगरनिगम के आयुक्त नीरज शुक्ला ने बताया कि दीपोत्सव व कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर अयोध्या जोन को 13 सेक्टरों में बांटा गया है। सफाई व्यवस्था के लिए 400 सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा।
व्हाट्सएप के माध्यम से सफाई नायक व अधिकारियों को जोड़ा जा रहा है, जिस पर सूचना व कार्य का आदान-प्रदान होता रहेगा। इसके अलावा नागेश्वरनाथ मंदिर, रामकथा पार्क, राही गेस्ट हाउस, नयाघाट, राम की पैड़ी, कच्चाघाट पर अस्थाई मोबाइल टॉयलेट, पूरी अयोध्या में जगह-जगह डस्टबिन, पेयजल के लिए 12 स्थानों पर पानी के टैंकर, दीपोत्सव में लगे 10 हजार छात्रों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
इसके अतिरिक्त पूरी अयोध्या में 60 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। बताया कि परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह 300 स्टील के डस्टबिन भी लगाए जा रहे हैं।
सीएम अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन की कर सकते घोषणा : महापौर
नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि दीपोत्सव समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या क्षेत्र की 101 आंतरिक गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास कार्यों को गति देने के लिए अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन की भी घोषणा कर सकते हैं। बताया कि इस बार का दीपोत्सव समारोह को और ऐतिहासिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें