फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए स्लीपर व एसी सीटें बढ़ीं

Sun, 12 Jul 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुखद इसलिए अब तक लग रहे जनरल की तीन कोचों में से एक की कटौती कर दी गई है। नये आदेश से स्लीपर में 72 और थर्ड एसी में 64 यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


फैजाबाद से प्रति रविवार व गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होने वाली साकेत एक्सप्रेस में अब तक 18 कोच लगते थे। रविवार को पहुंचे आदेश के बाद यह ट्रेन 19 कोच की हो गई है।

इसमें स्लीपर के 12, एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, दो जनरल तथा दो एसएलआर कोच लगेंगे। 19 कोचों के साथ पहली ट्रेन के गुरुवार को चलने की संभावना है।

अब तक इसमें स्लीपर के 11, तीन जनरल, एक-एक सेकेंड व थर्ड एसी तथा दो एसएलआर कोच लगते थे। एक जनरल कोच कम होने से गरीबों की मुश्किलें बढ़ना तय है।

इस ट्रेन में 13 आरक्षित कोचों में 585 वेटिंग के बाद नो रूम रहता था। स्लीपर में वेटिंग यात्रियों की संख्या 560 होती थी। एक स्लीपर बढ़ने से अब 792 के बजाय 864 यात्री सीट पाने के हकदार हो गये हैं। दो थर्ड एसी कोच लगने से इसमें 128 यात्री सफर करेंगे।
विज्ञापन


चीफ टीएनसी-फैजाबाद एसके मौर्य ने बताया कि कंट्रोल स्टाक लखनऊ से साकेत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या 18 से बढ़ाकर 19 करने का आदेश है। एक एसी व एक स्लीपर कोच आ चुके हैं।
विज्ञापन


अब इसमें 12 स्लीपर, दो जनरल, दो थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी और दो एसएलआर कोच लगेंगे। जनरल कोच तीन के बजाय दो लगेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें