फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसौधा व रुदौली सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित

Sun, 06 Sep 2015 11:13 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात जिले के 11 ब्लॉक प्रमुखों के पद की आरक्षण सूची के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज विभाग से जारी सूची के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सोहावल, तारुन, बीकापुर, मयाबाजार व मवई अनारक्षित पुरुष की श्रेणी में हैं।

जबकि पूराबाजार हरिजन और हैरिंग्टनगंज हरिजन महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह मिल्कीपुर पिछड़ा वर्ग महिला और अमानीगंज पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित बताई गई है। मसौधा व रुदौली सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं।

पंचायत राज विभाग ने जिले के सभी 11 विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी है। सभी विकास खंड क्षेत्रों की सीटों के आधार पर निर्धारित मानक के मुताबिक लगभग 21 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में एक हजार से ज्यादा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या है। पंचायत राज विभाग रविवार रात तक जिले के सभी 11 विकास खंड के 43 जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची को जारी नहीं कर सका।

विकास भवन में इस आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिए जाने के लिए अफसर से कर्मचारी तक मशक्कत कर रहे हैं। बताया गया कि देर रात तक जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक प्रमुखों के पदों के आरक्षण घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है।

जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह देर रात तक या सुबह तक जारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें