अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के भाई अजीत प्रताप सिंह उर्फ झल्लू सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे, काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। एम्स समेत कई चिकित्सालयों में उनका इलाज चल रहा था। उनकी शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हुई, उन्हें एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का समाचार सुनते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व राज्यसभा विनय कटियार, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, कानून मंत्री बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री सुनील भराला, कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्रा, सपा के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी, बाराबंकी विधायक बैजनाथ रावत, दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, अंबेडकरनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, अधिवक्ता शामिल रहे।